योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए UP Scholarship 2025-26 की शुरुआत की गई है, ताकि कोई भी छात्र पढ़ाई बीच में न छोड़े।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
सरकार ने यूपी स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
किन छात्रों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए छात्रों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मार्कशीट की आवश्यकता होगी।